सिधवलिया में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदउवा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
गोपालगंज. सिधवलिया थाना क्षेत्र के सदउवा गांव के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो युवकों की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घायलों में फुलवरिया थाने के चमारी पटी गांव के निवासी राधेश्याम यादव के पुत्र अनुज कुमार अमन तिवारी, कुचायकोट थाने के प्रियांशु कुमार, नगर थाने के करण कुमार तिवारी और पृथ्वी सिंह शामिल हैं. जानकारी के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. इस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलने पर सिधवलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए