ePaper

89 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, चोरी की कार व बाइक जब्त

Updated at : 29 Jan 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
89 लीटर शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, चोरी की कार व बाइक जब्त

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कुल 89 लीटर विदेशी व देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. कटेया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कुल 89 लीटर विदेशी व देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक चोरी की कार, एक बाइक व एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष कटेया द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने जमुनाहा जीतन मोड़ व ग्राम बेसिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान जमुनाहा जीतन मोड़ के समीप एक कार की तलाशी ली गयी, जिसमें 69 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. मौके से चालक मुजफ्फरपुर जिला के बोचहा थाना के निवासी महेश्वर चौधरी के पुत्र इंद्रजीत कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया. वहीं बेसिया मोड़ के पास एक बाइक से 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई, जिसमें कटेया थाने के कोईसा भठवा गांव के निवासी मुस्लिम अंसारी के पुत्र क्यामुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में कार से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये, जिससे वाहन चोरी का प्रतीत हो रहा है. अभियुक्त ने शराब तस्करी में वाहन के उपयोग की बात भी स्वीकार की.

विज्ञापन
MANISH RAJ

लेखक के बारे में

By MANISH RAJ

MANISH RAJ is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन