पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के नवतन गांव में 24 दिसंबर की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

विजयीपुर. थाना क्षेत्र के नवतन गांव में 24 दिसंबर की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज कराया गया. एक पक्ष से घायल संध्या देवी ने बताया कि वह खाना खाने के बाद रात में टहलने के लिए सड़क पर गयी थी. इसी दौरान वहां पहले से खड़े देवनारायण गोंड, गोलू गोंड और रतन गोंड ने गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और मंगलसूत्र छीन लिया. वहीं दूसरे पक्ष की दुलारी देवी ने आरोप लगाया कि वह खाना खाने के बाद अपने घर के सामने टहल रही थी. तभी संध्या देवी, अच्छेलाल गोड, संतोष गोंड सहित पांच लोग घर में घुस आये और उसके पति व बेटी के साथ मारपीट की. विजयीपुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन