कचहरी रोड पर ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान, फुटपाथ दुकानों पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:15 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कचहरी रोड पर सख्त रुख अपनाया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था और बढ़ते जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कचहरी रोड पर सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभियान चलाकर फुटपाथ और सड़क किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानों व ठेलों पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी. पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि आज से यदि किसी भी गैर-निर्धारित स्थान पर फुटपाथ दुकान या ठेला लगाया गया, तो संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाया जायेगा. जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. अभियान के दौरान कचहरी रोड की दोनों ओर अतिक्रमण कर लगायी गयीं दुकानों को हटवाया गया. ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को समझाया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए होता है, न कि व्यापार के लिए. फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों, अधिवक्ताओं और न्यायालय आने-जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती थी कि कचहरी रोड पर घंटों जाम लग जाता है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है यह अभियान एक-दो दिन का नहीं है, बल्कि लगातार चलाया जायेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन