लॉकडाउन में तीन मरीजों को खून देकर बचाई जान

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : लॉकडाउन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से खून नहीं मिल रहा है. ब्लड बैंक खाली होने की वजह से परेशानी बढ़ गयी है. ऐसे में डिस्ट्रिक ब्लड डोनर टीम के युवाओं ने खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान करने का बीड़ा […]

विज्ञापन

गोपालगंज : लॉकडाउन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से खून नहीं मिल रहा है. ब्लड बैंक खाली होने की वजह से परेशानी बढ़ गयी है. ऐसे में डिस्ट्रिक ब्लड डोनर टीम के युवाओं ने खून की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए रक्तदान करने का बीड़ा उठाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार को शहर के वार्ड तीन निवासी अनिल चौरसिया, मीरगंज के चंदन कुमार व कैफ खान ने रक्तदान किया. इन युवाओं के रक्तदान के बाद ब्लड कैंसर की मरीज प्रियंका कुमारी, भितभेरवां की सबाना खातुन तथा मीरगंज के रामजी प्रसाद को ब्लड देकर जान बचाई गयी. इस मौके पर नन्हुजी प्रसाद, बसपा नेता शादमान अली और अनस सलाम मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन