गोपालगंज के विजयीपुर में घर में चोरी, हथियार दिखाकर महिलाओं को धमकाने का आरोप; लाखों के जेवरात चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद जुटे ग्रामीण

विजयीपुर में देर रात चोरों ने घर में घुसकर करीब लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. विरोध करने वाली महिलाओं को हथियार दिखाकर डराने-धमकाने का भी आरोप है.

विज्ञापन

विजयीपुर थाना क्षेत्र के शिवकटही गांव में मंगलवार की देर रात चोरों ने राम ईश्वर राजभर के घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिये. परिजनों के अनुसार, चोर घर के पीछे से मकान में दाखिल हुए. वारदात के दौरान एक कमरे में सो रही राम ईश्वर राजभर की बेटियों को बाहर से बंद कर दिया गया. घर की महिलाओं के विरोध करने पर चोरों द्वारा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूटकेस से नकदी और जेवरात चोरी

परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर में रखे सूटकेस को खंगाला और उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये नकद तथा लगभग पांच थान सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये. चोरी गये जेवरात की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है.

शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीण, तब तक फरार हो चुके थे चोर

वारदात के दौरान घर में आहट होने और महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. हालांकि, तब तक चोर वहां से फरार हो चुके थे. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली.

आरोपितों की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी की मांग

पीड़ित परिवार ने पुलिस से चोरी की घटना में शामिल आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन