गोपालगंज के कटेया किसान गोष्ठी में जैविक खेती और वर्मी कंपोस्ट पर जोर, किसानों को मिली अहम जानकारी
खबर का फोटो
कटेया प्रखंड के करमैनी गांव में आयोजित किसान गोष्ठी में जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट और कृषि यंत्रीकरण के महत्व पर चर्चा की गई. सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.
कटेया प्रखंड के पड़रिया पंचायत अंतर्गत करमैनी गांव में बुधवार को शारदीय किसान गोष्ठी सह प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पड़रिया पंचायत के मुखिया विवेक कुमार श्रीवास्तव उर्फ बंटी लाल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक धर्मपाल ओझा ने किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग, जैविक खेती तथा आत्मा द्वारा गठित किए जा रहे कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आवश्यकता से अधिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. इससे किसानों की उत्पादन लागत भी बढ़ जाती है.
कृषि यंत्रीकरण के महत्व की दी जानकारी
नोडल कृषि समन्वयक जितेंद्र तिवारी ने किसानों को कृषि यंत्रीकरण के महत्व और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से खेती में आधुनिक तकनीक और कृषि यंत्रों का उपयोग कर उत्पादन क्षमता बढ़ाने की अपील की.

मृदा जांच और वर्मी कंपोस्ट के लाभ बताए
कृषि समन्वयक मैनुद्दीन अंसारी ने किसानों को मृदा जांच की उपयोगिता और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि की जानकारी दी. उन्होंने वर्मी कंपोस्ट के इस्तेमाल से होने वाले लाभों के बारे में भी किसानों को बताया.
मुखिया विवेक कुमार श्रीवास्तव उर्फ बंटी लाल श्रीवास्तव ने किसानों से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, जैविक खेती अपनाने और उर्वरकों का संतुलित मात्रा में प्रयोग करने की अपील की.
सैकड़ों किसान रहे मौजूद
मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अंजली राय, प्रेमचंद्र यादव, दिव्यांश पटेल, वार्ड प्रतिनिधि कैलाश ठाकुर, किसान सलाहकार सत्यप्रकाश गोंड, नागेंद्र प्रसाद शर्मा, शंभू कुमार साह, अश्वनी कुमार मिश्र सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए