गोपालगंज: थावे मंदिर में नये वाहन की पूजा के दौरान हादसा, नियंत्रण बिगड़ने से सीढ़ी से टकरायी कार

Updated:
विज्ञापन

थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के थावे दुर्गा मंदिर में नये वाहन की पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ. चालक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबाया, जिससे कार ने पास खड़ी उसकी मां को टक्कर मारी और उनका पैर टूट गया. घायल महिला को सीवान रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News : थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार को नये चार पहिया वाहन की पूजा के दौरान अचानक हादसा हो गया. पूजा की रस्म के दौरान चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया. इससे वाहन तेजी से आगे बढ़कर मंदिर कार्यालय की सीढ़ी से टकरा गया. इसके बाद पास में खड़ी चालक की मां वाहन की चपेट में आ गयीं. हादसे में उनका पैर टूट गया.

विज्ञापन

बताया जाता है कि सीवान जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र निवासी राणा प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ नये चार पहिया वाहन से थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे थे. पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर में पुजारी से नये वाहन की पूजा कराने की व्यवस्था की गयी थी. इसी दौरान नींबू पर वाहन का पहिया पार कराने की रस्म की जा रही थी.

ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से तेजी से आगे बढ़ी कार

पूजा की रस्म के दौरान अचानक चालक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पड़ गया. एक्सीलेटर दबते ही कार तेजी से आगे बढ़ी और मंदिर कार्यालय की सीढ़ी से जा टकरायी. टक्कर इतनी तेज थी कि सीढ़ी भी क्षतिग्रस्त हो गयी.

वाहन की चपेट में आने से महिला का पैर टूटा

सीढ़ी से टकराने के बाद वाहन की चपेट में पास में खड़ी राणा प्रताप सिंह की मां प्रभावती देवी आ गयीं. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं और उनका पैर टूट गया. घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी.

प्राथमिक उपचार के बाद सीवान रेफर

हादसे के बाद परिजनों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल प्रभावती देवी को एंबुलेंस से थावे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान रेफर कर दिया गया.

हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही. बाद में स्थिति सामान्य हुई.

थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network
थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network
थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network
थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network
थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network
थावे दुर्गा मंदिर में नए वाहन की पूजा के दौरान हादसा, महिला का पैर टूटा | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन