गोपालगंज के नवोदय विद्यालय में बैगलेस डे की खास पहल, टेराकोटा और कैलीग्राफी सीख रहे छात्र

Updated:
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय गोपालगंज में प्रशिक्ष में शामिल छात्र छात्राओं को संबोधित करते प्राचार्य सुधाकर शुक्ला | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 दिवसीय टेराकोटा और कैलीग्राफी कार्यशाला का आयोजन, विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का हो रहा विकास।

विज्ञापन

Gopalganj News : उचकागांव प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गोपालगंज में बैगलेस डे पहल के तहत विद्यार्थियों के लिए छह दिवसीय टेराकोटा एवं कैलीग्राफी वर्कशॉप की शुरुआत 6 सितंबर से हुई. कार्यशाला 12 सितंबर तक चलेगी. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबों के पारंपरिक बोझ से अलग रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और उनके कलात्मक व हस्तकौशल को विकसित करना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मिट्टी से कलाकृतियां बनाने की सीख रहे कला

वर्कशॉप में विद्यार्थी मिट्टी से विभिन्न उपयोगी और सजावटी कलाकृतियां बनाना सीख रहे हैं. इसके साथ ही उन्हें सुंदर, व्यवस्थित और आकर्षक अक्षर लेखन यानी कैलीग्राफी की आधुनिक तकनीकों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में एकाग्रता और रचनात्मक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

‘करके सीखने’ का मिल रहा मौका

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए ‘करके सीखने’ का बेहतर अवसर है. इससे बच्चों की छिपी हुई सृजनात्मक प्रतिभा को सामने आने और उसे निखारने का मौका मिल रहा है. पारंपरिक पढ़ाई से अलग इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं.

विशेषज्ञ दे रहे टेराकोटा और कैलीग्राफी का प्रशिक्षण

कार्यशाला में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व छात्र एवं टेराकोटा विशेषज्ञ धर्मेंद्र कुमार विद्यार्थियों को मिट्टी से कलाकृतियां बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं. वहीं, कैलीग्राफी विशेषज्ञ सुमित कुमार सुंदर और आकर्षक अक्षर लेखन की तकनीक सिखा रहे हैं. पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के कला शिक्षक डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में किया जा रहा है.

मानसिक और रचनात्मक विकास पर जोर

विद्यालय के प्राचार्य सुधाकर शुक्ला ने कहा कि कौशल आधारित गतिविधियां बच्चों के मानसिक, रचनात्मक और कलात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. इस तरह की कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानने का अवसर मिलता है.

शिक्षकों और स्टाफ ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यशाला के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और गतिविधियों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बैगलेस डे के तहत इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन