गोपालगंज: पंचदेवरी में शिक्षक और समाजसेवियों का सम्मान, शिक्षा से समाज निर्माण तक योगदान को सराहा
सम्मान प्राप्त करते शिक्षक व समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां-सिधरिया में शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में उत्कृष्ट शिक्षकों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Gopalganj News : पंचदेवरी प्रखंड के जमुनहां-सिधरिया में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और समाज सेवा में समर्पित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया. आयोजक समाजसेवी संदीप पुष्पक, धनंजय पुष्पक और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने अतिथियों और सम्मानित लोगों को अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया.
आपके शहर में
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया गया याद
कार्यक्रम की शुरुआत देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के संवाहक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्मरण के साथ हुई. इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा और समाज निर्माण में शिक्षकों के योगदान को रेखांकित किया.
गुरु के बिना संस्कार और विवेकपूर्ण ज्ञान अधूरा
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ आयुष राज आलोक और सीओ उमा कुमारी ने शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला. बीडीओ ने कहा कि गुरु का सानिध्य हर व्यक्ति के लिए जरूरी है. गुरु के मार्गदर्शन के बिना संस्कार और विवेकपूर्ण ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है.
शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ रोजगार नहीं
युवा साहित्यकार सर्वेश तिवारी श्रीमुख ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था और समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर विस्तृत व्याख्यान दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं है, बल्कि संवेदनशील, विवेकशील और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना भी है. इस दिशा में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.
अतिथियों ने भी रखे अपने विचार
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मीरगंज नगर पंचायत के उप सभापति धनंजय यादव, अनूप लाल श्रीवास्तव, युवा नेता विवेक पाठक, कवि रजनीश राय समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के विकास में शिक्षकों एवं समाजसेवियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया.
इन शिक्षकों और समाजसेवियों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में सलामत अंसारी, नंद किशोर तिवारी, भाजपा नेता जगदंबा राम, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र मधेशिया, अनिल राय, विनोद मिश्र, केशव तिवारी, लोकेश श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, सर्वेश तिवारी, उपेंद्र राय, अनिल सिंह कुशवाहा, रवि रंजन श्रीवास्तव, सुधांशु पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत सिंह कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष धनंजय यादव, राकेश कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि, दुर्गेश कुशवाहा, रंजीत तिवारी, दीपक वर्णवाल, विपुल चौबे, राजकुमार राज, रंजन शर्मा, किशन कुमार और राहुल वर्मा समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया.
पूर्व शिक्षक ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक पारस नाथ तिवारी ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र सिंह कुशवाहा और फारुख अहमद ने किया. समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए