गोपालगंज: कटेया में पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते का हमला, कई जगह काटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

ज़ख़्मी रुद्रा कुमार यादव | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटेया थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. बच्चे को कई जगह काटकर जख्मी कर दिया. समय रहते चरवाहों ने दौड़कर कुत्ते को भगाया और बच्चे की जान बचाई.

विज्ञापन

Gopalganj News : कटेया थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में रविवार को घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे को शरीर के कई हिस्सों में काटकर जख्मी कर दिया. संयोगवश सड़क किनारे अपने पशुओं को चरा रहे कुछ चरवाहों की नजर बच्चे और कुत्ते पर पड़ गयी. चरवाहों ने दौड़कर कुत्ते को खदेड़ा, जिसके बाद वह बच्चे को छोड़कर भाग गया.

विज्ञापन

अचानक बच्चे पर टूट पड़ा कुत्ता

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर गांव निवासी अमित यादव का पांच वर्षीय पुत्र रुद्रा कुमार यादव रविवार को घर के बाहर खेल रहा था. इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक बच्चे पर टूट पड़ा. बच्चे के संभलने से पहले ही कुत्ते ने उसे काटना शुरू कर दिया. बच्चे के शोर और मौके की स्थिति देखकर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया.

चरवाहों ने दौड़कर बचायी बच्चे की जान

सड़क किनारे पशु चरा रहे चरवाहों ने बच्चे को कुत्ते के हमले का शिकार होते देखा, तो वे तत्काल मौके की ओर दौड़े. चरवाहों ने कुत्ते को खदेड़ना शुरू किया. लोगों के पहुंचने के बाद कुत्ता बच्चे को छोड़कर वहां से भाग गया. इससे बच्चे की जान बच सकी. हालांकि, कुत्ते के हमले में बच्चे के शरीर के कई हिस्सों में जख्म हो गये.

रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज

घटना के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को लेकर कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार किया. घटना के बाद बच्चे के परिजनों में भय और चिंता का माहौल है.

गांव में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. सड़क और गलियों में झुंड बनाकर घूमने वाले कुत्तों के कारण बच्चों और राहगीरों में डर बना रहता है. ग्रामीणों ने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो.

ज़ख़्मी रुद्रा कुमार यादव | Prabhat Khabar Network
ज़ख़्मी रुद्रा कुमार यादव | Prabhat Khabar Network
ज़ख़्मी रुद्रा कुमार यादव | Prabhat Khabar Network
ज़ख़्मी रुद्रा कुमार यादव | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन