मांझा में छापेमारी के दौरान शराब के साथ तस्कर धराया

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के दौरान मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ महुआ टोला गांव में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के दौरान मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ महुआ टोला गांव में छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के बथुआ महुआ टोला गांव निवासी जगन्नाथ यादव के पुत्र हरि चरण प्रसाद यादव के रूप में की गयी है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग की टीमें लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही हैं. इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि संबंधित गांव में शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से एक शराब तस्कर को धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन