गोपालगंज: बैकुंठपुर के सिंहासिनी धाम में रोज होती है संध्या आरती, भजन-कीर्तन से गूंजता है मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन

.सिंहासिनी धाम बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में भजन-कीर्तन का दृश्य

बैकुंठपुर के प्रसिद्ध सिंहासिनी धाम बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती का आयोजन होता है. भजन-कीर्तन और शिव जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो जाता है. सोमवार और शुक्रवार को विशेष पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाता है.

विज्ञापन

Dhandhanath Mandir: बैकुंठपुर प्रखंड के प्रसिद्ध सिंहासिनी धाम बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती का आयोजन किया जाता है. आरती में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होते हैं. इस दौरान होने वाले भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजता है मंदिर परिसर

संध्या आरती के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए जाते हैं. जय शिव ओंकारा, ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठता है. आरती का दृश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहद मनोरम होता है.

सोमवार और शुक्रवार को विशेष पूजा के बाद प्रसाद वितरण

मंदिर समिति के अनुसार पिछले एक माह से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है. यह प्रसाद वितरण सिरसा बाबा टोला गांव निवासी चंद्रभूषण पांडेय के सौजन्य से किया जाता है.

आसपास के गांवों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

संध्या आरती में शामिल होने के लिए आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं. आरती के दौरान शिवभक्तों में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिलता है. श्रद्धालु भगवान धनेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

आयोजन में स्थानीय लोगों की रहती है सक्रिय भूमिका

संध्या आरती और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आचार्य राधेश्याम पांडे उर्फ मुन्ना बाबा, संतोष तिवारी, राजकिशोर पांडेय, संजय तिवारी, तारकेश्वर मिश्रा, लालबाबू गिरी, मनोज दास, राजकिशोर गिरी, बालेश्वर गिरी, हरेंद्र गिरी और भीम गिरी सहित अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रहती है.

Also Read: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन