आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में सभी दवा दुकानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज. सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गोपालगंज जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई.

विज्ञापन

गोपालगंज. सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में गोपालगंज जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक हुई. इसमें जिले के सभी दवा व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों का पंजीकरण आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत अनिवार्य रूप से कराने की अपील की गयी. बैठक में उपस्थित एडीसी और डीआइ अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी विक्रेता शीघ्र एचएफआर पोर्टल पर स्वयं को ऑनबोर्ड करें. तकनीकी सहायता के लिए संघ के अध्यक्ष बासुकीनाथ सिंह, सचिव रवि कुमार तथा जिला एबीडीएम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर वीर बहादुर सिंह से संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन