गोपालगंज में अंजली हत्याकांड के फरार आरोपितों पर पुलिस का शिकंजा, छह घरों पर चिपकाया इश्तेहार
खबर का फोटो
Anjali Murder Case: कटेया थाना क्षेत्र के चर्चित अंजली हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छह आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. न्यायालय से जारी इश्तेहार को पुलिस ने आरोपियों के घरों पर चस्पा किया है, जिससे फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस अब उनकी गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चला रही है.
Anjali Murder Case: कटेया थाना क्षेत्र के चर्चित अंजली हत्याकांड में फरार चल रहे छह आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. न्यायालय से निर्गत इश्तेहार लेकर पुलिस टीम आरोपितों के घर पहुंची और वहां विधिवत इश्तेहार चस्पा कर तामिला कराया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार आरोपितों में हड़कंप मच गया है.
आपके शहर में
हत्या कर शव जलाने का लगाया गया था आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजापुर गांव निवासी शिवप्रसाद की पत्नी फूलवती देवी ने अपनी पुत्री अंजली कुमारी की हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाते हुए कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी में अंजली के ससुराल पक्ष के दिउलिया गांव निवासी विनोद कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, दीना भगत समेत तीन महिलाओं को आरोपित बनाया गया है.
इस मामले में कटेया थाने में कांड संख्या 243/26 दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी छह आरोपित फरार बताये जा रहे हैं.
गिरफ्तारी के लिए लगातार हो रही थी छापेमारी
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद आरोपित गिरफ्त में नहीं आये. इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से जारी आदेश के तहत अगली कार्रवाई शुरू की.
न्यायालय से इश्तेहार जारी होने के बाद सोमवार को पुलिस टीम आरोपितों के घर पहुंची. वहां इश्तेहार चस्पा कर इसकी विधिवत तामिला करायी गयी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी की कवायद और तेज कर दी गयी है.
फरार आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
कटेया पुलिस अब फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. पुलिस उनके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ ही गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि हत्या मामले के वांछित एवं फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. न्यायालय से जारी आदेशों का नियमानुसार अनुपालन कराया जा रहा है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.
इसे भी पढ़ें: बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए