रबी फसल को लेकर निर्धारित दर पर ही उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने का आदेश
Published by : AWEDHESH KUMAR RAJA Updated At : 28 Jan 2026 5:31 PM
मांझा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सीओ मुन्ना कुमार ने की.
मांझा. प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को उर्वरक समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता सीओ मुन्ना कुमार ने की. बैठक में आगामी रबी फसल को ध्यान में रखते हुए उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित दर पर ही उर्वरक बिक्री करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि बिना रसीद उर्वरक बिक्री या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. बीएओ देवा श्री ने बताया कि उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि किसानों की मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उर्वरक दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जायेगा, जिससे कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके. बैठक में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऋषिकेश राज, जदयू प्रखंड अध्यक्ष डॉ योगेश प्रसाद पटेल, जिला परिषद सदस्य अवधेश कुमार मांझी, संजीत चौबे, भाजपा नेता कृष्णा यादव सहित उर्वरक विक्रेता संघ के प्रतिनिधि एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










