gopalganj news : अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस : सदर अस्पताल में उत्कृष्ट सेवा करनेवाली नर्सें की गयीं सम्मानित

Edited by SHAILESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

gopalganj news : स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के अमूल्य योगदान को किया गया सम्मानित, दिया गया प्रशस्ति पत्रउत्कृष्ट सेवा देने वाली नर्सों को स्वास्थ्य विभाग करेगा प्रोत्साहित, बनाया जा रहा डाटाबेस

विज्ञापन

गोपालगंज. सोमवार को सदर अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया. इस विशेष अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, नर्सिंग स्टाफ और पीरामल स्वास्थ्य टीम के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवा में नर्सों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना था. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुई. इसके पश्चात अस्पताल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाली नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित नर्सों ने अपने अनुभव साझा किये और मरीजों की सेवा को अपना धर्म बताया. मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शशि रंजन प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद, डॉ अंकिता, डॉ मनीषा, डॉ संतोष, डॉ सुनील कुमार, डॉ पिंकी झा सहित अस्पताल के कई डॉक्टर एवं अधिकारी उपस्थित रहे. पीरामल स्वास्थ्य टीम से दीपक सिंह (डिस्ट्रिक्ट लीड), प्रकाश जोशी और अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को और गरिमामयी बनाया. अस्पताल के सभी विभागों के नर्सिंग स्टाफ ने पूरे उत्साह से भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया. अस्पताल प्रबंधक जान मोहम्मद ने कहा कि नर्सें सिर्फ एक पेशा नहीं निभातीं, वे मरीजों की सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर देती हैं. वे अस्पताल की रीढ़ होती हैं, जिनके बिना स्वास्थ्य सेवा की कल्पना भी नहीं की जा सकती. उनका समर्पण, धैर्य और सेवा भावना हम सभी के लिए प्रेरणा है. आज का दिन उनके सम्मान का दिन है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने नर्सों के अद्भुत कार्यों की सराहना की और उन्हें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का मजबूत स्तंभ बताया. समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन