गोपालगंज: राज्य कार्यशाला के बाद जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी, सीआरसी समन्वयकों की बैठक कल

Updated:
विज्ञापन

एसएस बालिका प्लस टू स्कूल में होगी बैठक

शिक्षा विभाग ने सीआरसी (संकुल संसाधन केंद्र) के कामकाज को लेकर सख्ती बढ़ा दी है. राज्य स्तरीय कार्यशाला के बाद अब जिला स्तर पर भी निगरानी तेज कर दी गई है. आज होने वाली बैठक में समन्वयकों के कामकाज की समीक्षा होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

विज्ञापन

CRC Meeting : गोपालगंज. संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) के कामकाज को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. राज्य स्तर पर आयोजित कार्यशाला के बाद अब जिले में सीआरसी की गतिविधियों को गति देने की कवायद शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को होने वाली बैठक में संकुल समन्वयकों के कामकाज की समीक्षा की जायेगी. विभाग ने बैठक में सभी संबंधित संकुल समन्वयकों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है. साथ ही बैठक की तिथि पर किसी प्रकार का अवकाश भी देय नहीं होगा. इससे स्पष्ट है कि विभाग सीआरसी के कामकाज में किसी तरह की लापरवाही के पक्ष में नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो अलग-अलग समय पर होगी बैठक

शहर स्थित एसएस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में मंगलवार को दो अलग-अलग समय पर बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पाण्डेय करेंगे. प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के डीपीओ शिवम ने बताया कि 20 और 21 अगस्त को पटना में सीआरसी को सक्रिय बनाने को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी थी. कार्यशाला के बाद जिले में संकुल स्तर की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है.

दो समय पर होगी बैठक, उपस्थिति पर रहेगी नजर

हथुआ अनुमंडल क्षेत्र के सीआरसी समन्वयकों की बैठक सुबह 10 बजे से होगी. वहीं, गोपालगंज सदर अनुमंडल क्षेत्र के समन्वयकों को दोपहर एक बजे बैठक में शामिल होना होगा. दोनों बैठकें एसएस बालिका उच्च विद्यालय के सभागार में ही आयोजित की जायेंगी.

बैठक से गैरहाजिरी पर तय हो सकती है जवाबदेही

विभाग ने बैठक को अति आवश्यक बताते हुए सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बैठक की तिथि पर किसी प्रकार का अवकाश देय नहीं होगा. ऐसे में बैठक से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जा सकती है.

तकनीकी टीम भी रहेगी मौजूद

बैठक में जिला तकनीकी टीम के सदस्य राकेश कुमार और श्वेता गुप्ता भी मौजूद रहेंगे. संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को बैठक की सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

स्कूलों तक विभागीय निर्देश पहुंचाने में सीआरसी की भूमिका

सीआरसी को शिक्षा विभाग और स्कूलों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है. विभागीय निर्देशों को स्कूलों तक पहुंचाने, शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करने और संकुल स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में सीआरसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. विभाग अब इस व्यवस्था को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय उसका असर स्कूलों में दिखाना चाहता है. मंगलवार की बैठक को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन