गोपालगंज : स्कूल में शिक्षक के जन्मदिन का वीडियो वायरल, बीईओ ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई
वीडियो से ली गई तस्वीर | Prabhat Khabar Network
गोपालगंज के एक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्राओं के बीच केक काटने और रील बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस मामले में स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है. प्रभारी बीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है.
Gopalganj News : गोपालगंज के कटेया प्रखंड के बेलही खास स्थित मॉडर्न विद्यालय में 15 अगस्त को एक शिक्षक द्वारा केक काटने और रील बनाने का वीडियो वायरल होने पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं. मामले में प्रभारी बीईओ ने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
मामला प्रखंड के बेलही खास स्थित मॉडर्न विद्यालय का है. स्वतंत्रता दिवस के दिन शिक्षक देवेंद्र यादव द्वारा छात्राओं की मौजूदगी में जन्मदिन मनाए जाने का वीडियो सामने आया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के दिन स्कूल परिसर में ऐसा आयोजन किसकी अनुमति से हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए.
छात्राओं की मौजूदगी में काटा केक, गाने पर रील की बात आई सामने
वायरल वीडियो में शिक्षक देवेंद्र यादव छात्राओं के बीच केक काटते दिख रहे हैं. वहीं, एक अन्य वीडियो में शिक्षक के साथ छात्राओं के गाने पर रील बनाए जाने की बात भी कही जा रही है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.
जांच के बाद होगी कार्रवाई : बीईओ
कटेया के प्रभारी बीईओ नरेश चन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. मामला सही पाए जाने पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए