गोपालगंज DM का अधिकारियों को सख्त निर्देश, होटल में घरेलू सिलेंडर मिलने पर करिए एफआइआर

Updated:
विज्ञापन

आपूर्ति की समीक्षा करते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज जिले में जन वितरण प्रणाली में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला पदाधिकारी ने राशन की कमी या घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है. अब अनियमितता मिलने पर सीधा FIR होगी.

विज्ञापन

Gopalganj DM : गोपालगंज जिले में जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने वाले पीडीएस दुकानदारों पर अब सख्त कार्रवाई होगी. जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी लाभुक को पांच किलोग्राम से कम खाद्यान्न मिलने की शिकायत सही पायी गयी तो संबंधित पीडीएस दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं जांच और छापेमारी में लापरवाही बरतने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी.

विज्ञापन

बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने जिले की पीडीएस व्यवस्था, गैस एजेंसियों की जांच और छापेमारी अभियान की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से पिछले एक महीने में पीडीएस दुकानों और गैस एजेंसियों पर की गयी जांच और छापेमारी का ब्योरा मांगा. कई अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में जांच अभियान में सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

फोटो नं 03- डीएम के समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी | Prabhat Khabar Network
डीएम के समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारी| Prabhat Khabar Network

कार्यालय में बैठकर निगरानी करने से नहीं चलेगा काम : Gopalganj DM

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केवल कार्यालय में बैठकर निगरानी करने से काम नहीं चलेगा. सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में जाकर पीडीएस दुकानों का निरीक्षण करें, खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और लाभुकों को निर्धारित मात्रा में राशन मिलने की जांच करें. अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

होटल और प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर की होगी जांच

बैठक में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. डीएम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नियमित छापेमारी चलाने को कहा.

उन्होंने निर्देश दिया कि जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसी शिकायतों का तत्काल सत्यापन कर कार्रवाई के बाद नियमित अनुश्रवण भी सुनिश्चित किया जाए.

अनाज में कटौती पर होगा एक्शन

डीएम ने कहा कि पीडीएस व्यवस्था में पारदर्शिता और लाभुकों के अधिकारों की रक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. राशन वितरण में कटौती या किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत मिलने पर तत्काल स्थल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण और प्रभावी छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. बैठक में सदर एसडीएम डॉ. प्रेरणा सिंह, हथुआ एसडीएम, वरीय उप समाहर्ता दिलीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी समेत सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन