गोपालगंज: घर में सफाई के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में परिजन.

Gopalganj News : मृतका की पहचान शौर्य गांव निवासी जयराम चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है.

विज्ञापन

Gopalganj News : मीरगंज थाना क्षेत्र के शौर्य गांव में शनिवार की सुबह जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतका की पहचान शौर्य गांव निवासी जयराम चौधरी की 50 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है.

घर की सफाई के दौरान हाथ में डस लिया

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उर्मिला देवी अपने घर में साफ-सफाई कर रही थीं. इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने उनके हाथ में डस लिया. सांप के काटते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई..

जांच के बाद मृत घोषित किया

घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, महिला के शरीर में सांप का जहर तेजी से फैल गया था, जिसके कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: बिहार में होगा 6000 करोड़ रुपये का निवेश, लगेंगी 29 फैक्ट्रियां, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन