गोपालगंज: मीरगंज में गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष, महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 20- फ्लैगमार्च में शामिल एसडीओ व एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

मीरगंज में महावीरी अखाड़ा और मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन

Gopalganj News : महावीरी अखाड़ा और मेले को लेकर मीरगंज में उत्साह चरम पर है. सात और आठ सितंबर को होने वाले आयोजन को लेकर अखाड़ों की तैयारियां अंतिम दौर में हैं, वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कमर कस ली है. रविवार की शाम मीरगंज थाना परिसर से फ्लैग मार्च निकाला गया. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, नगर परिषद के इओ मनोज कुमार समेत प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

फ्लैग मार्च कर परखी गयी सुरक्षा व्यवस्था

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर परिभ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जायेगी.

पूजन के बाद निकलेगा अखाड़ों का नगर परिभ्रमण

सोमवार की रात विशेष पूजन के बाद सभी अखाड़ों का नगर परिभ्रमण निकलेगा. ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकलने वाले जुलूस में आकर्षक झांकियां और अखाड़ेबाजों के पारंपरिक करतब श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे. जुलूस को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है.

सोनार टोली का अखाड़ा रहेगा खास आकर्षण

सोनार टोली का अखाड़ा इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा. यहां भगवान वीर हनुमान की प्रतिमा को भव्य चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर नगर परिभ्रमण कराया जायेगा. प्रतिमा और जुलूस को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखा जा रहा है.

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर

नगर परिभ्रमण को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. जुलूस मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सक्रिय रहेंगी.

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है.

फोटो नं 21- मीरगंज में बना हनुमानजी की प्रतिम | Prabhat Khabar Network
फोटो नं 21- मीरगंज में बना हनुमानजी की प्रतिम | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन