मैट्रिक 2028 का रजिस्ट्रेशन शुरू, 22 सितंबर तक शुल्क और 24 तक आवेदन; इस पत्र को नहीं लगाया तो फॉर्म अटकेगा

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

बिहार बोर्ड मैट्रिक 2028 पंजीयन प्रक्रिया शुरू। घोषणा पत्र अपलोड करना अनिवार्य, 24 सितंबर तक भरें फॉर्म। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

Gopalganj News : गोपालगंज. मैट्रिक परीक्षा 2028 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शुरू कर दी है. नौवीं कक्षा में पढ़ रहे नियमित विद्यार्थियों के साथ स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों का भी ऑनलाइन पंजीयन अथवा अनुमति आवेदन भरा जायेगा. बोर्ड ने आवेदन के लिए पांच सितंबर से 24 सितंबर तक की अवधि निर्धारित की है, जबकि निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

22 सितंबर तक शुल्क, 24 तक पूरा होगा आवेदन

बोर्ड के निर्देश के अनुसार, पंजीयन अथवा अनुमति आवेदन का निर्धारित शुल्क पांच से 22 सितंबर तक ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा. शुल्क जमा होने के बाद संबंधित विद्यार्थियों का आवेदन 24 सितंबर तक पूरा किया जा सकेगा. ऐसे में स्कूल प्रधानों को शुल्क और आवेदन की अलग-अलग अंतिम तिथियों का विशेष ध्यान रखना होगा.

घोषणा पत्र अपलोड किये बिना नहीं होगा पंजीयन

इस बार बोर्ड ने घोषणा पत्र को पंजीयन प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा बनाया है. स्कूल प्रधान को ऑनलाइन आवेदन में पहले से भरा हुआ घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा. विद्यार्थी, उसके माता-पिता या अभिभावक और स्कूल प्रधान के हस्ताक्षर के बाद इसे बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करना होगा. घोषणा पत्र अपलोड नहीं होने पर पंजीयन अथवा अनुमति आवेदन पूरा नहीं माना जायेगा.

आधार और अपार आइडी में भी करनी होगी सावधानी

पंजीयन फॉर्म में विद्यालय का यू-डायस प्लस कोड और विद्यार्थी की अपार आइडी उपलब्ध होने पर दर्ज करनी होगी. विद्यार्थी का आधार नंबर भी फॉर्म में भरना होगा. जिन विद्यार्थियों का आधार नहीं बना है, उन्हें निर्धारित कॉलम में इसकी जानकारी देनी होगी.

बोर्ड ने स्कूलों को विद्यार्थी के नाम, जन्मतिथि, माता-पिता या अभिभावक के नाम समेत सभी विवरणों की अच्छी तरह जांच करने का निर्देश दिया है. किसी भी तरह की त्रुटि से बचने के लिए आवेदन सबमिट करने से पहले जानकारी का सत्यापन जरूरी होगा.

चिह्नित स्कूलों में ही चुन सकेंगे वोकेशनल ट्रेड

मैट्रिक में आठवें विषय के रूप में व्यावसायिक शिक्षा के कई ट्रेड शामिल किये गये हैं. इनमें सुरक्षा, ब्यूटिशियन, टूरिज्म, ऑटोमोबाइल, रिटेल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकॉम तथा आइटी/आइटीईएस शामिल हैं.

हालांकि, विद्यार्थी अपनी पसंद से किसी भी स्कूल में इन ट्रेडों का चयन नहीं कर सकेंगे. बोर्ड की ओर से जिन विद्यालयों को संबंधित व्यावसायिक ट्रेड के लिए चिह्नित किया गया है, उन्हीं विद्यालयों के विद्यार्थी उसका चयन कर सकेंगे.

स्कूल प्रधानों की बढ़ी जिम्मेदारी

पंजीयन प्रक्रिया में स्कूल प्रधानों की भूमिका अहम होगी. उन्हें विद्यार्थियों का शुल्क जमा कराने के साथ आवेदन में दर्ज सभी जानकारी की जांच करनी होगी. इसके अलावा घोषणा पत्र पर विद्यार्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर कराने के बाद उसे पोर्टल पर अपलोड करना भी जरूरी होगा.

बोर्ड की ओर से निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर विद्यार्थियों का पंजीयन अधूरा रह सकता है. इसलिए स्कूलों को 22 सितंबर तक शुल्क और 24 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन