किशोरी का यौन शोषण, शादी से इन्कार

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद शादी से इन्कार कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता उचकागांव स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक दुष्कर्म करने के बाद शादी से इन्कार कर दिया है. पीड़ित लड़की ने थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाया कि आठ वर्ष पूर्व स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक लड़के से उसकी जान पहचान हो गई. जिसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे. बातचीत का सिलसिला दोनों के बीच लगातार जारी रहा. इसी बीच दोनों का मिलना जुलना भी शुरू हो गया. जब किशोरी 17 वर्ष की उम्र पहुंची तो आरोपित युवक द्वारा उसके साथ शादी का झांसा देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया. युवक के झांसे में आने के 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने लगा तथा 19 वर्ष की उम्र में पहुंचने तक शादी का झांसा देता रहा. आरोपित युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी. पहले तो युवक लड़की की बात को टालता रहा. लेकिन जब लड़की ने दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित युवक शादी से इनकार करने लगा. लड़की की दबाव के बाद 14 मई के दिन शादी करने की बात कहकर आरोपित युवक लड़की को अपने घर लेकर गया. लड़की को एक दिन घर में रखने के बाद आरोपित युवक के तथा उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया. मामले में पीड़ित लड़की के आवेदन पर सांखे खास गांव निवासी आरोपित युवक शैलेश कुशवाहा, प्रियंका कुमारी तथा ललन प्रसाद के विरुद्ध थाने में प्राथमिक दर्ज करायी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन