गोपालगंज में सड़क-नाला निर्माण का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री बोले- मूलभूत सुविधाएं होंगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

आरसीसी नाला का शिलान्यास करते प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज में प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने वार्ड 15 में नई पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का उद्घाटन किया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Gopalganj News : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में जंगलिया मोड़ से खाड़ जाने वाली पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का शनिवार को उद्घाटन किया गया. बिहार सरकार के मंत्री सह गोपालगंज प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने परियोजना का विधिवत उद्घाटन किया.

विज्ञापन

सड़क और नाला बनने से लोगों को मिलेगी सुविधा

इस मौके पर प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं. नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी, जबकि आरसीसी नाला बनने से जलनिकासी की समस्या भी दूर होगी.

स्थानीय लोगों की रही मौजूदगी

उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि भारद्वाज, नगर परिषद की उपसभापति रुखसाना परवीन, वार्ड पार्षद मोहम्मद सोनू, युवा जदयू नेता एजाजुल हक उर्फ मिस्टर बाबू, उपसभापति प्रतिनिधि असलम हुसैन, पार्षद राहुल बैठा, राजेंद्र कुमार समेत अन्य जनप्रतिनिधि और एनडीए के पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन