गोपालगंज में मानसून हुआ एक्टिव, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं मध्यम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

फोटो नं 02- आंबेडकर चौक के पास आसमान में छाये बादल | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज जिले में मानसून पूरे सप्ताह सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उमस और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है, जिससे सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

Gopalganj Weather Update : गोपालगंज जिले में मानसून पूरे सप्ताह सक्रिय रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार जिले के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गुरुवार को दिनभर धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, लेकिन झमाझम बारिश नहीं होने से उमस बनी रही और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली.

आपके शहर में

विज्ञापन

धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस ने किया परेशान

गुरुवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही. कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अच्छी बारिश नहीं होने से मौसम में उमस बनी रही. पुरवा हवा की रफ्तार पिछले दो दिनों की तुलना में कम होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई और लोगों को 43 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास होता रहा. शरीर से पसीना लगातार निकलता रहा, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई.

Gopalganj News : अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसान, धान की रोपनी जारी

बारिश की अनिश्चित स्थिति के बीच किसान धान की रोपनी में जुटे हुए हैं. हालांकि पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी बनाए रखना चुनौती बन गया है. बादलों की आवाजाही को देखते हुए किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी, जिससे खेती के कार्यों में तेजी आएगी.

मौसम बदलने से बढ़ रहे सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज

उमस और बीच-बीच में हो रही बूंदाबांदी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है. अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है. चिकित्सकों ने मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने और भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनने की सलाह दी है.

तापमान सामान्य, लेकिन 81 प्रतिशत नमी से बढ़ी बेचैनी

मौसम विज्ञानी डॉ. एस.एन. पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में नमी का स्तर 81 प्रतिशत रहने के कारण सामान्य तापमान के बावजूद लोगों को अत्यधिक उमस का सामना करना पड़ा. इस दौरान औसत हवा की गति 12.3 किलोमीटर प्रति घंटा रही और हवा पूरवा दिशा से चलती रही.

पूरे सप्ताह बारिश के बने रहेंगे आसार

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की मुख्य ट्रफ लाइन दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों तक गुजर रही है. इसके अलावा गुजरात से बांग्लादेश तक एक अन्य द्रोणी भी सक्रिय है. इन मौसमी परिस्थितियों के कारण पूरे सप्ताह जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

Also Read : गोपालगंज में APAAR ID निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 11 जुलाई तक दिया अल्टीमेटम; चूकने वालों पर होगी कार्रवाई



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन