गोपालगंज: उचकागांव में गुंडा परेड, थाने पहुंचे सूचीबद्ध असामाजिक तत्व; पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव थाना परिसर में गुंडा परेड के दौरान निर्देश देते थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के उचकागांव में पुलिस ने गुंडा परेड आयोजित कर असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी दी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन।

विज्ञापन

Gopalganj News : कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. थाना क्षेत्र में भयमुक्त माहौल और शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया. इसी क्रम में उचकागांव और गोपालपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुंडा परेड आयोजित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सूचीबद्ध लोगों को थाने पर किया गया तलब

गुंडा परेड के दौरान क्षेत्र के सूचीबद्ध असामाजिक तत्वों, मनचलों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को थाने पर बुलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों की हाजिरी दर्ज करने के साथ उनकी वर्तमान गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा सभी को कानून का पालन करने और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने के निर्देश दिये गये.

कानून हाथ में लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी परिस्थिति में आपराधिक या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. उचकागांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बिगाड़ने या कानून हाथ में लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्तता पाये जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होगी.

पुलिस की कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

गुंडा परेड और पुलिस की सख्ती से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और मनचलों में हड़कंप की स्थिति है. पुलिस ने साफ किया है कि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. पुलिस की निगरानी और अभियान से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन