गोपालगंज में झगड़ा शांत कराने पहुंचे शख्स पर जानलेवा हमला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों को दबोचा
सांकेतिक तस्वीर
Gopalganj News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास गांव में बीच-बचाव करने गए अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Gopalganj News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के चकरवां खास गांव में आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने गए एक अधेड़ पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल राजाद्दीन अंसारी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
आपके शहर में
बेटे के साथ मारपीट के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार चकरवां खास गांव निवासी राजाद्दीन अंसारी का पुत्र अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था. इसी दौरान गांव के ही संजय कुमार वहां पहुंचे और कथित रूप से उसका कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगे.
बेटे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर राजाद्दीन अंसारी बीच-बचाव करने और कारण पूछने पहुंचे, तभी विवाद बढ़ गया.
धारदार हथियार से सिर पर किया हमला
आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने राजाद्दीन अंसारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े. परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.
प्राथमिकी दर्ज, तीनों आरोपित गिरफ्तार
घटना के बाद घायल राजाद्दीन अंसारी के बयान पर भोरे थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. प्राथमिकी में गांव के रघुनाथ कोहार और उनके दो पुत्र संजय कुमार तथा जसवंत कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: छपरा से दिल्ली के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है पूरा टाइम टेबल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए