ePaper

Gopalganj News : विवादित जमीन पर दीप जलाने पर हिंसक झड़प, एक की मौत, सात घायल

Updated at : 01 Nov 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : विवादित जमीन पर दीप जलाने पर हिंसक झड़प, एक की मौत, सात घायल

Gopalganj News : भोरे थाना क्षेत्र के खोरही गांव में भोरे-भिंगारी मुख्य पथ के किनारे विवादित जमीन पर दीपावली की रात दीप जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिसंक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

भोरे (गोपालगंज). भोरे थाना क्षेत्र के खोरही गांव में भोरे-भिंगारी मुख्य पथ के किनारे विवादित जमीन पर दीपावली की रात दीप जलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिसंक संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसमें से एक युवती समेत चार की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. मृतक की पहचान इसी गांव के नवल गोंड के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद है. दीपावली की रात नकुल गोंड की पत्नी केवाला देवी अपने घर की एक बच्ची के साथ उसी जमीन पर दीया जलाने गयी थी. इसी को लेकर रामप्रवेश प्रजापति और उनके परिवार के लोगों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसकी जानकारी बच्ची ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को दी, तो नकुल गोंड, उनके पुत्र नवल गोंड व शिवम कुमार भी वहां पहुंच गये. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसमें नकुल गोंड, पत्नी केवाला देवी, उनके पुत्र नवल गोंड, और 13 वर्षीय शिवम कुमार के अलावा दूसरे पक्ष से पाखोपाली गांव के छोटू प्रजापति, रामप्रवेश प्रजापति और पूजा कुमारी घायल हो गये. सभी को भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां से नकुल गोंड, नवल गोंड, राज किशोर प्रसाद, पूजा कुमारी और नवल गोंड की पत्नी श्रीजावली देवी को गंभीर स्थिति में गोपालगंज से गोरखपुर रेफर कर दिया गया. इलाज के लिए ले जाते समय नवल गोंड की रास्ते में ही मौत हो गयी. परिजन शव को लेकर भोरे थाना पहुंचे, जहां से पुलिस उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर हथुआ एसडीपीओ ने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. वहीं, इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन