gopalganj news : किशोरी की हत्या कर मंदिर के पास फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

gopalganj news : उचकागांव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किशाेरी की हत्या कर दी. आशंका जाहिर की जा रही है कि बदमाशों ने दुष्कर्म का शिकार बनाया, उसके बाद हत्या कर शव को मंदिर के पास तालाब किनारे फेंक दिया. शनिवार को पुलिस ने लड़की के क्षत-विक्षत शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन

उचकागांव (गोपालगंज). उचकागांव थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक किशाेरी की हत्या कर दी. आशंका जाहिर की जा रही है कि बदमाशों ने दुष्कर्म का शिकार बनाया, उसके बाद हत्या कर शव को मंदिर के पास तालाब किनारे फेंक दिया. शनिवार को पुलिस ने लड़की के क्षत-विक्षत शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृत किशोरी की पहचान करने के बाद पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. वहीं, इस हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है. बताया जाता है कि शनिवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के शिव मंदिर के समीप पोखर के बांध पर झाड़ी में बेल के पेड़ के नीचे 16 वर्षीया एक किशोरी का शव पड़ा है. सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाने के दारोगा अनिल कुमार और स्वीटी कुमारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृत किशोरी के गले में लाल निशान पाया गया है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी है. वैसे समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. किशोरी के माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत : जिस किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है, उसके पिता की लगभग आठ वर्ष पहले ही जलाकर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद गांव के ही दो लोगों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जबकि मां की लगभग छह वर्ष पहले असामयिक मौत हो चुकी है. इसके बाद किशोरी और उसकी लगभग 10 वर्षीया छोटी बहन अपने चाचा के परिवार के साथ गांव में रहती थी. वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन