Gopalganj News : अधेड़ की लाश मिलने पर सीमा को ले घंटों मशक्कत करती रही दो थानों की पुलिस
Gopalganj News : भोरे में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं की जा सकी थी.
भोरे. भोरे में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. बाद में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं की जा सकी थी. उधर, शव की बरामदगी को लेकर भी भोरे और विजयीपुर पुलिस के बीच थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर घंटों मशक्कत होती रही. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बलवा गांव के पास एक पोखर में बुधवार की दोपहर में ग्रामीणों ने गांव के पोखर में एक शव को पानी की सतह पर देखा. उसने तत्काल ही अन्य लोगों को भी अवगत कराया. फिर इसकी सूचना भोरे व विजयीपुर पुलिस को दी गयी. दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी देर तक इस स्थिति को स्पष्ट करने में लगी रही कि शव की बरामदगी भोरे पुलिस करेगी या विजयपुर पुलिस के द्वारा की जायेगी. लेकिन स्थिति की देखते हुए अंततः भोरे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और थाने लेकर आयी. वहां से उसे पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया गया. बताया जाता है कि मृत व्यक्ति की उम्र करीब 45 साल है और उसके शरीर पर काली शर्ट है. वहीं शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत करीब दो-तीन दिन पहले हो चुकी है. हालांकि पुलिस अपने सूत्रों से शव की पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए