Gopalganj News: शादी के दिन दूल्हे को मंडप से उठा ले गए किन्नर, डांस के बहाने कांड, सदमे में दुल्हन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 May 2025 12:06 PM
Gopalganj News: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. लेकिन, कई जगह अजीबो-गरीब वाकया भी देखने के लिए मिल रहा है. इसी क्रम में मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां लौंडा नाच करने आए किन्नरों ने कांड ही कर दिया. नाच के दौरान बवाल मचाया और मंडप से दूल्हे को लेकर भाग निकले.
Gopalganj News: बिहार में शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में कई जगहों से अजब-गजब कारनामे को लेकर खबरें भी सामने आ रही है. इसी क्रम में मामला गोपालगंज जिले से सामने आया है. जहां, शादी में लौंडा नाच करने पहुंचे किन्नरों ने खूब बवाल मचाया और दूल्हे को मंडप से उठा ले गए. इतना ही नहीं, दुल्हन के गहने भी लूट लिए. जश्न के माहौल में मायूसी छा गई. तो वहीं, इस पूरी घटना के बाद दुल्हन सदमे में हैं.
लौंडा नाच के बीच जमकर मारपीट
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, बैकुंठपुर से सुरेंद्र शर्मा की बेटी की बारात बीती रात गोपालगंज में आई थी. धूमधाम से शादी होने वाली थी. ऐसे में इसी शादी समारोह में बारातियों के मनोरंजन के लिए लौंडा नाच का आयोजन किया गया था. लेकिन, देखते ही देखते नाच के दौरान कलाकारों और कुछ लोगों के बीच बहस और मारपीट हो गई. इसके साथ ही लौंडा नाच करने आए कलाकारों ने दुल्हन के घर में घुसकर घर के महिलाओं के साथ मारपीट की और दुल्हन की शादी के लिए रखे गए महंगे कपड़े, गहने सबकुछ लेकर फरार हो गए.
दूल्हे की छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं, इस घटना को लेकर दुल्हन पक्ष की ओर से आरोप है कि, लौंडा नाच करने आए कलाकारों ने ही दूल्हे का भी अपहरण कर लिया है. इस घटना के बाद से ही दूल्हा लापता है. यह पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड की है. इस घटना के बाद खुशी का माहौल मायूसी में छा गया. लोगों की भारी भीड़ जुट गई. इधर, दुल्हन इस घटना से सदमे में है और वह बार-बार बेहोश हो जा रही. हालांकि, इस पूरे घटना को लेकर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है. दूल्हे बरामदगी को लेकर भी लगातार कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है.
Also Read: पटना और गोपालगंज में पुलिस पर जानलेवा हमला, शराब तस्करों ने घेरकर लाठी-डंडे और पत्थर चलाए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










