यूपी में दो बाइकों की टक्कर, गोपालगंज के युवक की मौके पर मौत

Author Suresh rai
Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी 22 वर्षीय युवक अमरजीत गोंड की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Gopalganj News:गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सवनहा गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई. शनिवार को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय अमरजीत गोंड की मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अमरजीत गोंड किसी निजी काम से मैरवा बाजार गए थे. वापस लौटने के दौरान सिरिसिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही सवनहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अमरजीत गोंड की शादी हो चुकी थी और उनके दो बच्चे हैं. उनकी असामयिक मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: छपरा से दिल्ली के लिए कल चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है पूरा टाइम टेबल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन