गोपालगंज में पिकअप चालक को गोली मारने का खुलासा, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में छह संदिग्ध हिरासत में

Author Suresh rai
Updated:
विज्ञापन

Gopalganj Murder Case :: गोपालगंज के विजयीपुर में पिकअप चालक को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने लूट की आशंका को खारिज करते हुए त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला बताया है. यूपी एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई में छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं

विज्ञापन

Gopalganj Murder Case : गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव के समीप पगरा मुख्य पथ पर पिकअप चालक शैनुल्लाह शेख को गोली मारने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने लगभग खुलासा कर दिया है। शुरुआती जांच में जिस घटना को लूटपाट से जोड़कर देखा जा रहा था, वह दरअसल त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ी सुनियोजित साजिश निकली। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सहयोग से इस मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए सभी संदिग्ध उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस उन्हें गुप्त स्थान पर रखकर सघन पूछताछ कर रही है। वहीं, मुख्य शूटर और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Gopalganj News: चालक के बयान से बदली जांच की दिशा

घटना के बाद घायल चालक शैनुल्लाह शेख (निवासी- कंधे छापर, रामपुर कारखाना, देवरिया, उत्तर प्रदेश) ने पुलिस को स्पष्ट रूप से बताया कि उसके साथ किसी प्रकार की लूटपाट नहीं हुई। चालक के लिखित बयान के आधार पर विजयीपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई.

इसके बाद हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के निर्देश पर विजयीपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी दौरान पूरे मामले के तार प्रेम प्रसंग से जुड़ते चले गए.

Bihar Crime News: यूपी एसओजी के साथ संयुक्त कार्रवाई

जांच में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आने के बाद विजयीपुर पुलिस ने यूपी एसओजी से संपर्क किया। दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घटना में शामिल होने और लाइनर की भूमिका निभाने के आरोप में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रेम प्रसंग के कारण चालक को रास्ते से हटाने की नीयत से शूटरों को सुपारी दी गई थी अथवा पूरी साजिश इसी उद्देश्य से रची गई थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे षड्यंत्र के मास्टरमाइंड, मुख्य शूटर और अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है.

VijayiPur News: वैज्ञानिक जांच से खुली साजिश

घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा थी कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान चालक को गोली मारी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि विजयीपुर पुलिस और हथुआ एसडीपीओ की त्वरित कार्रवाई तथा वैज्ञानिक जांच के चलते कुछ ही घंटों में पूरे मामले की तस्वीर साफ हो गई.

पुलिस का कहना है कि यह कोई संगठित राहजनी या लूट की वारदात नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ी सुनियोजित आपराधिक साजिश थी। इस खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

विजयीपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया, “घायल पिकअप चालक के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था. जांच के दौरान स्पष्ट हो गया कि मामला लूट का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. यूपी एसओजी के सहयोग से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. सभी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले का पूरा खुलासा जल्द किया जाएगा और इसमें शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read: कल बिहार विधान परिषद का सदस्य बनेंगे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 MLC, दिखेगा NDA का पॉवर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन