Gopalganj Crime News: जमीन के लिए एक-दूसरे को मारने की साजिश! अभिषेक ठाकुर की हत्या मामले में चार गिरफ्तार
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 25 Oct 2024 8:04 PM
सांकेतिक तस्वीर
Gopalganj Crime News: एसटीएफ, एसओजी-7 और थावे थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में सभी को गिरफ्तार किया है . 21 अक्तूबर को पवन सिंह की हत्या करने पहुंचे अभिषेक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी.
Gopalganj Crime News: गोपालगंज. महज 10-12 धूर जमीन के लिए खून-खराबा हुआ और एक-दूसरे की हत्या के लिए साजिश रची गयी. विवाद इस कदर बढ़ गया कि खाद-बीज दुकानदार पवन कुमार सिंह पर दूसरी बार हत्या के लिए प्लानिंग बनी, लेकिन पुलिस की तत्परता से पहली बार अपराधियों की रची गयी साजिश नाकाम हो गयी. दूसरी बार 21 अक्तूबर को गोली चली, तो लोगों ने अपराधी अभिषेक ठाकुर को पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने इस मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी.
जमीन के लिए एक-दूसरे को मारने की साजिश
बिहार एसटीएफ, एसओजी-7 और थावे थाने की पुलिस टीम ने हत्याकांड के चार दिनों के अंदर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें अपराधी अभिषेक ठाकुर की हत्या में शामिल थावे थाने के भगवानपुर गांव निवासी सिकेंद्र पासवान के पुत्र प्रियांश कुमार और मांझा थाना क्षेत्र के भैंसही गांव निवासी लालबहादुर साह के पुत्र निप्पू कुमार उर्फ निकू कुमार शामिल हैं. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. थावे थानाध्यक्ष धीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र कुमार की टीम इस कार्रवाई में शामिल है. वहीं, दूसरी तरफ जगदीशपुर गांव के रहनेवाले पवन कुमार सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पवन कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है.
अभिषेक की पीट-पीटकर की गयी थी हत्या
पुलिस टीम ने इस मामले में फुलवरिया थाने के सेलारकला गांव निवासी स्व. ललन राय के पुत्र अरुण कुमार राय और उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के सुदर्शन मांझी के पुत्र मनु कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने शुक्रवार को प्रेस कॉफेंस करते हुए बताया कि दोनों कांडों में दो-दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है. पुलिस ने इस में घटना के दिन ही एक पिस्टल, एक कट्टा और सात कारतूस बरामद किया था.
Also Read: Jehanabad news: जहानाबाद में गला दबाकर विवाहिता की हत्या, धान के खेत से पुलिस ने किया शव बरामद
जगदीशपुर में पुलिस ने बढ़ायी निगरानी
थावे थाने के जगदीशपुर तीनमुहानी के पास 21 अक्तूबर को हुए घटना के बाद पुलिस ने इलाके में गश्ती बढ़ा दी है. जगदीशपुर गांव में एक-एक गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है. पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस एक-एक गतिविधि पर नजर रख रही है. फरार अभियुक्तों और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
गड़ासी व पवन के बीच था भूमि विवाद
थावे थाने के जगदीशपुर गांव में मनोरंजन उर्फ गड़ासी और पवन कुमार सिंह के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. पुलिस का कहना है कि पवन सिंह की हत्या करने के लिए मनोरजंन उर्फ गड़ासी गांव में हथियार लेकर पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर साजिश को नाकाम कर दिया. मनोरंजन उर्फ गड़ासी को जेल जाने के बाद उसका साथी जगदीपुर के पंडित टोला हरपुर का अभिषेक ठाकुर बीते 21 अक्तूबर को पहुंचा और पवन कुमार सिंह पर गोली चला दी, इसमें पवन कुमार सिंह के हाथ से होकर जबड़े पर गोली लगी. डसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










