CBSE छात्रों के लिए बड़ी सौगात: AI, Python और Cyber Security समेत 19 हाईटेक कोर्स मुफ्त, घर बैठे मिलेगी ऑनलाइन ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ से संबद्ध प्राप्त स्कूल में परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं

सीबीएसइ से संबद्ध प्राप्त स्कूल में परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं

Gaopalganj News: सीबीएसइ ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए एआइ, पायथन और साइबर सिक्योरिटी जैसे 19 मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. छात्र घर बैठे आधुनिक तकनीक सीख पाएंगे.

विज्ञापन

Gaopalganj News: अगर आप सीबीएसइ स्कूल में पढ़ते हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), पायथन, साइबर सिक्योरिटी या वेब डिजाइनिंग जैसी आधुनिक तकनीक सीखना चाहते हैं, तो अब इसके लिए निजी कोचिंग संस्थानों में मोटी फीस खर्च करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं होगी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस दिशा में एक बड़ी और छात्र-हितैषी पहल शुरू की है.

19 ऑनलाइन कोर्स बिल्कुल मुफ्त

सीबीएसई बोर्ड ने अपने देश भर के संबद्ध स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए 19 अत्याधुनिक ऑनलाइन तकनीकी कोर्स पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराने का एक ऐतिहासिक फैसला किया है. बोर्ड के इस बड़े और दूरगामी कदम से उन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सबसे अधिक लाभ होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण इन कोर्सेज को नहीं कर पाते थे.

8वीं से 12वीं को मौका

इन सभी रोजगारपरक कोर्सेज का सीधा लाभ कक्षा 8वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं सुगमता से उठा सकेंगे. बोर्ड मुख्यालय ने देश के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिया है कि इस कल्याणकारी योजना की पूरी विस्तृत जानकारी हर एक विद्यार्थी और उनके अभिभावकों तक अनिवार्य रूप से डिजिटल माध्यमों से पहुंचायी जाये.

अभिभावकों को दी जाएगी जानकारी

ताकि कोई भी पात्र और इच्छुक छात्र इस तकनीकी शिक्षा के सुनहरे अवसर से किसी भी परिस्थिति में वंचित न रहे. सीबीएसइ की यह अनूठी तकनीकी पहल वैश्विक बाजार में ऐसे समय में आयी है, जब दुनिया भर के उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसी उच्च तकनीकों की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है.

घर बैठे मिलेगी पूरी ट्रेनिंग

वर्तमान समय में बड़े निजी संस्थानों में इन विशिष्ट एडवांस कोर्स को सीखने के लिए छात्रों को हर महीने हजारों रुपये की भारी-भरकम फीस खर्च करनी पड़ती है. लेकिन अब सीबीएसइ के नामांकित विद्यार्थी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा बेहतरीन ढंग से इसे लाइव सीख सकेंगे.

कमजोर छात्रों को समान अवसर

सीबीएसई के इस डिजिटल फैसले से सबसे बड़ा सामाजिक लाभ यह होगा कि आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को भी बड़े शहरों की तर्ज पर नई वैश्विक तकनीक सीखने का बिल्कुल समान अवसर प्राप्त होगा. इससे छात्रों की तकनीकी क्षमता तो बढ़ेगी ही, साथ ही भविष्य के डिजिटल युग के लिए उनका आधार भी काफी मजबूत होगा.

Also Read: गोपालगंज में अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने SH-90 किया जाम


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन