हैदराबाद में सड़क हादसे ने छीन ली गोपालगंज के मितेश की जिंदगी, कंपनी की शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हैदराबाद में सड़क हादसे में फुलवरिया के बंशी बतरहा निवासी मितेश कुमार राय की मौत हो गई। गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Hydrabad Road Accident : श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव निवासी 28 वर्षीय मितेश कुमार राय की हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गयी. हादसे की खबर मंगलवार को जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक की लहर है.

विज्ञापन

कंपनी की शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे मितेश

जानकारी के अनुसार, धनंजय राय के 28 वर्षीय पुत्र मितेश कुमार राय कुछ समय पहले रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद गए थे. वहां वे एक निजी कंपनी में काम करते थे. सोमवार की शाम कंपनी में अपनी शिफ्ट पूरी करने के बाद वे डेरे की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे में मितेश गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद उनके सहकर्मियों और कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार बेहाल

मितेश परिवार के लिए रोजी-रोटी कमाने हैदराबाद गए थे. उनकी मौत के बाद मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने एक कमाऊ सदस्य को खो दिया है. घटना की खबर के बाद बंशी बतरहा गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया.

पूर्व विधायक समेत कई लोग पहुंचे घर

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह और समाजसेवी दुर्गेश कुंवर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

गांव में नहीं जले चूल्हे, शव आने का इंतजार

मितेश का शव हैदराबाद से गांव लाने की प्रक्रिया जारी है. युवक की मौत से पूरा गांव मर्माहत है. ग्रामीणों के अनुसार, घटना के बाद बंशी बतरहा में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले. परिजन और ग्रामीण अब मितेश के शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.

पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network
पीड़ित परिजनों से मिलते पूर्व विधायक | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन