"ए कान्हा जी हमारा जिला के खुशहाल राखब"... नागेंद्र उजाला के भजन से गोपालगंज बना मथुरा-वृंदावन

Updated:
विज्ञापन

इंसाफ चौक पंडाल परिसर में अभिनेता हुआ गायक नागेंद्र उजाला प्रस्तुति देते, डिज्नीलैंड मेले में रसियन जलपरी को देखते युवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बथुआ बाजार के झूलन समारोह में नागेंद्र उजाला और अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। डिज्नीलैंड मेला और रशियन जलपरी आकर्षण का केंद्र रहे।

विज्ञापन

Gopalganj News : ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झूलन समारोह के पांचवें दिन बथुआ बाजार भक्ति और सांस्कृतिक रंग में सराबोर रहा. विभिन्न पंडालों में देर रात तक भजन और लोकगीतों की महफिल सजी रही. बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया. भक्ति गीतों पर देर रात तक पंडालों में तालियां गूंजती रहीं और श्रद्धालु झूमते नजर आये.

विज्ञापन

नागेंद्र उजाला के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

इंसाफ चौक स्थित पंडाल परिसर में सुप्रसिद्ध अभिनेता व गायक नागेंद्र उजाला ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. उन्होंने 'ए कान्हा जी हमारा जिला के खुशहाल राखब' भजन प्रस्तुत कर जिले की खुशहाली की कामना की. इसके बाद 'सुगनवा हमरो कान्हा-कान्हा बोल' और 'आपकी कृपा से सब काम हो रहा है' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रोताओं की फरमाइश पर उन्होंने कई लोकगीत भी सुनाये.

गीत-संगीत के मुकाबले ने बांधे रखे दर्शक

नौलखिया पंडाल में अरविंद सिंह अभियंता और सुदर्शन यादव के बीच गीत-संगीत का मुकाबला हुआ. दोनों कलाकारों की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया. वहीं श्रीपुर रोड स्थित दुर्गा चौक पर राधिका शर्मा, आशीष सिंह, चंदन बेदर्दी और पवन पुरवइया ने लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.

'कौन कहता है भगवान आते नहीं' पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

झूलन समारोह में अलग-अलग पंडालों पर कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किये. बुलेट राजा ने 'जिनकी प्रतिमा इतनी सुंदर', 'कौन कहता है भगवान आते नहीं' और 'तेरा किसने किया श्रृंगार सांवरे' जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया.

प्रियंका मौर्या समेत कई कलाकारों ने दी प्रस्तुति

गायिका प्रियंका मौर्या ने 'मेरी लगी श्याम संग प्रीत' और 'आरती कुंज बिहारी की' सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. वहीं गायक वीर सेन सिंह ने 'सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो', अरशद राज ने 'हम हो गये राधा रानी के' और श्रीराम रसिया ने 'सांवली सूरत पे मोहन' की प्रस्तुति दी. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर पंडाल परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

डिज्नीलैंड मेला बना बच्चों और युवाओं का आकर्षण

झूलन समारोह के दौरान लगा डिज्नीलैंड मेला बच्चों और युवाओं के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहा. मेले में खास तौर पर 'रशियन जलपरी' देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. झूलन समारोह के साथ मेले में भी देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही.

सुरक्षा को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

समारोह और मेले में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी. सीओ बीरबल वरुण कुमार, बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे. अधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल को लगातार सक्रिय रखा गया.

इंसाफ चौक पंडाल परिसर में अभिनेता हुआ गायक नागेंद्र उजाला प्रस्तुति देते, डिज्नीलैंड मेले में रसियन जलपरी को देखते युवा | Prabhat Khabar Network
इंसाफ चौक पंडाल परिसर में अभिनेता हुआ गायक नागेंद्र उजाला प्रस्तुति देते, डिज्नीलैंड मेले में रसियन जलपरी को देखते युवा | Prabhat Khabar Network
इंसाफ चौक पंडाल परिसर में अभिनेता हुआ गायक नागेंद्र उजाला प्रस्तुति देते, डिज्नीलैंड मेले में रसियन जलपरी को देखते युवा | Prabhat Khabar Network
इंसाफ चौक पंडाल परिसर में अभिनेता हुआ गायक नागेंद्र उजाला प्रस्तुति देते, डिज्नीलैंड मेले में रसियन जलपरी को देखते युवा | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन