चाकू से हमले के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव में युवक पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव में युवक पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कटेया थाना क्षेत्र के टेर गांव में छापेमारी कर कलीम परवेज को दबोचा. जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की शाम असंदापुर नहर के पास पूर्व विवाद को लेकर कुछ लोगों ने असंदापुर निवासी 28 वर्षीय नदीम आलम पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पीड़ित के आवेदन पर कलीम परवेज समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. शनिवार शाम दारोगा आनंद कुमार सिंह ने छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन