गोपालगंज: विजयीपुर में बिजली चोरी पर कार्रवाई, छह उपभोक्ताओं पर FIR; 1.65 लाख रुपये जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई तस्वीर

विजयीपुर में बिजली विभाग ने छापेमारी कर 6 उपभोक्ताओं को चोरी करते पकड़ा। सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर 1.65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

Gopalganj News : बिजली विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर विजयीपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छह उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा. विभाग ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कुल 1,65,649 रुपये का जुर्माना लगाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कटे कनेक्शन को जोड़कर कर रहे थे बिजली का इस्तेमाल

कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने तीन सितंबर को विभिन्न गांवों में बिजली कनेक्शनों की जांच की. जांच में सामने आया कि बिजली बिल बकाया रहने के कारण संबंधित उपभोक्ताओं के कनेक्शन करीब एक से दो वर्ष पहले काट दिये गये थे. इसके बावजूद आरोप है कि उपभोक्ताओं ने अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग जारी रखा.

छह उपभोक्ताओं पर लगा 1.65 लाख रुपये का जुर्माना

जांच के दौरान चौमुखा गांव की पूनम देवी पर 30,591 रुपये, माड़र खास के जमेदार अंसारी पर 28,752 रुपये और चुन्नू हासमी पर 15,227 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

वहीं, कोरेया गांव के धुरेन्द्र गुप्ता पर 41,161 रुपये, छठियाव के राम अवतार यादव पर 26,475 रुपये तथा सुनीता देवी पर 23,443 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

बिजली चोरी के आरोप में दर्ज हुई प्राथमिकी

कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार के आवेदन पर सभी छह उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन