गोपालगंज: विदेश भेजने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी, नकली वीजा थमाने का आरोप, केस दर्ज
उचकागांव थाना .
Gopalganj News : उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन बगीचा टोला निवासी अफरोज आलम और सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सद्दाम हुसैन से ठगी की.
Gopalganj News : विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 2.70 लाख रुपये की ठगी कर नकली वीजा थमाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर उचकागांव थाना में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
आपके शहर में
सारण के भी युवक को बनाया शिकार
जानकारी के अनुसार उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन बगीचा टोला निवासी अफरोज आलम और सारण जिले के मसरख थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी सद्दाम हुसैन से विदेश भेजने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपये ले लिए गए. आरोप है कि इसके बाद उन्हें नकली वीजा थमा दिया गया.
रुपए लौटाने से इनकार दिया
पीड़ितों का आरोप है कि जब उन्हें ठगी का पता चला और उन्होंने आरोपितों से अपनी रकम वापस मांगी तो पहले उन्हें टालमटोल किया गया. बाद में गाली-गलौज करते हुए रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया गया.
मामले की जांच में जुटी
इस मामले में अफरोज आलम के आवेदन पर उचकागांव थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी शमशाद साई समेत दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए