गोपालगंज: भोरे प्रखंड प्रमुख से 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, परिवार को जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

प्रमुख राजेश राम की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भोरे प्रखंड के प्रमुख राजेश कुमार राम से छठ घाट निर्माण के दौरान 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई. पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Extortion from Bhore Block Chief: भोरे प्रखंड के वर्तमान प्रमुख राजेश कुमार राम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. प्रखंड प्रमुख ने इस संबंध में भोरे थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

छठ घाट निर्माण के दौरान मांगी गयी पांच लाख की रंगदारी

प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार राम, निवासी हुस्सेपुर टोला भरपटिया, ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि 1 अगस्त 2026 को वह ग्राम सिसवनीया अमवाघाट स्थित झरही नदी के किनारे छठ घाट एवं शवदाह गृह का निर्माण कार्य करा रहे थे. इसी दौरान कुआड़ीडीह निवासी शनिदेवल सहनी, गोवर्धन उर्फ अनीश सहनी और ललन सहनी वहां पहुंचे और पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. उस समय प्रखंड प्रमुख ने उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया.

घर पर हथियार लेकर पहुंचे आरोपी

आवेदन के अनुसार, 6 अगस्त 2026 की शाम करीब छह बजे तीनों नामजद आरोपी दो अन्य अज्ञात नकाबपोश लोगों के साथ चार पहिया वाहन से प्रखंड प्रमुख के घर पहुंचे. आरोप है कि वहां आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दो दिनों के भीतर पांच लाख रुपये नकद देने की धमकी दी.

प्रखंड प्रमुख का आरोप है कि आरोपियों ने धमकी दी कि यदि रंगदारी की रकम नहीं दी गयी, तो उन्हें और उनके पूरे परिवार को गोली मारकर हत्या कर दी जायेगी. आवेदन में हथियार लहराने का भी आरोप लगाया गया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, छापेमारी जारी

मामले की जानकारी मिलने के बाद भोरे पुलिस ने प्रखंड प्रमुख के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपों की जांच के साथ नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

क्या कहती हैं थानाध्यक्ष

भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि प्रखंड प्रमुख के आवेदन पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. मामले की तहकीकात की जा रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना, आरा से लेकर मधुबनी तक, बिहार के इन शहरों को मिलने जा रहा नया बाइपास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन