गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

फुलवरिया में विभिन्न दफ्तरों का औचक निरीक्षण करते डीएम | Prabhat Khabar Network

गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने फुलवरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने दिव्यांग उपकरणों के वितरण में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई.

विज्ञापन

Gopalganj News: फुलवरिया जिला पदाधिकारी समीर सौरभ बुधवार को अचानक फुलवरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे. डीएम के अचानक पहुंचने से प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों में हड़कंप मच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लेते हुए सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कंप्यूटर कक्ष समेत कई कार्यालयों का लिया जायजा

डीएम ने अंचल कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष, सभागार, खाद्य आपूर्ति कार्यालय, बीपीआरओ कार्यालय और एलईओ कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से जुड़े मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए.

दिव्यांग उपकरणों के वितरण में देरी पर जताई नाराजगी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में रखे दिव्यांगजनों के उपकरणों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई.

उन्होंने सीओ बीरबल वरुण कुमार को निर्देश दिया कि परिसर में रखी ट्राई-साइकिल और अन्य उपकरण, जो चिन्हित दिव्यांगजनों के लिए हैं, उन्हें एक माह के भीतर हर हाल में वितरित किया जाए.

डीएम ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा में उपकरणों का वितरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा.

जमीन विवाद लेकर पहुंचे ग्रामीण की सुनी फरियाद

औचक निरीक्षण के दौरान तुरकहा गांव निवासी संजय प्रसाद उर्फ विधायक अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज लेकर डीएम से मिलने पहुंचे.

उन्होंने शिकायत की कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है.

डीएम ने कागजातों की जांच की. मामला न्यायालय में लंबित पाए जाने पर उन्होंने आवेदक को डीसीएलआर हथुआ से मिलने और दखल-दहानी प्रक्रिया के तहत समाधान कराने की सलाह दी.

पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश

डीएम ने राशन कार्ड निर्माण और वितरण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे.

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

अभिलेखों के रखरखाव पर दिया जोर

जिला पदाधिकारी ने कार्यालयों में अभिलेखों के रखरखाव, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता और आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की.

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन