गोपालगंज के उद्यमी को शंघाई में ‘बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड’, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

‘बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड’ लेते दिलीप कुमार सिंह शंघाई में
Dilip Kumar Singh Best Entrepreneur Award Shanghai : हरिओम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गोपालगंज के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को चीन के शंघाई में ब्लूजैश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित “बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है.
Dilip Kumar Singh Best Entrepreneur Award Shanghai : हरिओम ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गोपालगंज के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह को चीन के शंघाई में ब्लूजैश द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित “बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है. इस उपलब्धि के बाद गोपालगंज सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है. समर्थकों और शुभचिंतकों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है.
Gopalganj News : शंघाई में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
राजद के जिला प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने बताया कि दिलीप कुमार सिंह को चीन के शंघाई में आयोजित समारोह में ब्लूजैश की ओर से “बेस्ट एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड” प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी दूरदर्शी सोच, कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम और सफल उद्यमशीलता की वैश्विक स्तर पर मिली पहचान है.
रोजगार सृजन और सामाजिक योगदान की सराहना
इम्तेयाज अली भुट्टो ने कहा कि दिलीप कुमार सिंह ने अपने व्यवसाय के माध्यम से रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है. यही कारण है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है.
युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
उन्होंने कहा कि दिलीप कुमार सिंह की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. उनके नेतृत्व और कार्यशैली से कई युवा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि श्री सिंह भविष्य में भी गोपालगंज, बिहार और देश का नाम राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे.
राजद नेताओं ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर राजद के जिला उपाध्यक्ष पिंटू पांडेय, सुनील कुमार बारी, फैज अकरम, संतोष यादव, बजरंग प्रसाद, संतोष कुमार राम, रवि कुमार गुप्ता सहित कई नेताओं ने दिलीप कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इसे गोपालगंज और बिहार के लिए गर्व की बात बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










