गोपालगंज: दाहा नदी में डूबे बुजुर्ग का 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग,SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

दाहा नदी में डूबे बुजुर्ग की तलाश करती एस डी आर एफ की टीम | Prabhat Khabar Network

उचकागांव के उजरा नारायणपुर में दाहा नदी में डूबे बुजुर्ग राम इकबाल चौधरी की तलाश जारी, एसडीआरएफ की टीम तीन दिनों से कर रही है सर्च ऑपरेशन।

विज्ञापन

Gopalganj News : उचकागांव. उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर गांव के पास दाहा नदी में डूबे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. गुरुवार से एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है. बुजुर्ग के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी चिंता का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भैंस को नदी पार कराने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, उजरा नारायणपुर गांव निवासी बुजुर्ग बुधवार की दोपहर अपने साथी के साथ दाहा नदी के किनारे भैंस चराने गए थे. इसी दौरान दोनों की भैंसें नदी के दूसरी ओर चली गयीं. भैंसों को वापस लाने के दौरान बुजुर्ग एक भैंस को पकड़कर नदी पार करने लगे. इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए.

स्थानीय तैराकों ने भी की तलाश

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे. स्थानीय तैराकों ने नदी में उतरकर काफी देर तक बुजुर्ग की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची.

एसडीआरएफ ने संभाला सर्च ऑपरेशन

गुरुवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय तैराकों की मदद से नदी में दोबारा खोजबीन शुरू करायी. बाद में एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और नदी में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया. शुक्रवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने कई घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिला.

36 घंटे बाद भी तलाश जारी

हादसे के करीब 36 घंटे बीत जाने के बाद भी बुजुर्ग का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिवार के लोग लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाश अभियान जारी रखे हुए है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन