गोपालगंज के कटेया में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, नकदी समेत दो लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

Author Ajit dubey|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Gopalganj Theft News : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया. लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Gopalganj Theft News : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धूमनगर गांव में बंद घर को बनाया निशाना

कटेया थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव में मंगलवार दोपहर चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और दहशत का माहौल बन गया.

नकदी और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति चोरी

जानकारी के अनुसार धूमनगर गांव निवासी फूलमती देवी मंगलवार को घर में ताला बंद कर किसी काम से बाहर गई थीं. इसी दौरान चोरों ने घर में प्रवेश कर 25 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया. चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है.

घर लौटने पर सामने आई वारदात

शाम को जब फूलमती देवी घर लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला. घर के अंदर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था, जबकि अलमारी और बक्से से सामान गायब था. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पंचदेवरी पिकेट प्रभारी अरुण प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पीड़िता और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया.

जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि चोरी में शामिल आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज के तीन प्रखंडों में बदले बीईओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नई प्रतिनियुक्ति का आदेश किया जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन