थावे में महिला को बचाने के प्रयास में बाइक पलटी, दो युवक हुए घायल

Author Manish raj
Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र के लक्षवार गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि सड़क पार कर रही एक महिला को बचाने के क्रम में बाइक चालक ने संतुलन खो दिया. इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. घायलों में विशंभरपुर गांव के निवासी संजय साह के पुत्र पीयूष कुमार और दिलखुश बताये गये हैं. दोनों युवक बाइक से मीरगंज की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी लक्षवार गांव के पास अचानक यह घटना हुई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. डाॅक्टर के अनुसार, दोनों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन