गोपालगंज में सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक की टक्कर से युवक गंभीर; वाराणसी रेफर

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक की टक्कर से अधेड़ गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

गोपालगंज में सड़क पर दर्दनाक हादसा हुआ. एक अनियंत्रित बाइक ने दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj News: भोरे-भवानी छापर-जगतौली मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जगतौली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक ने एक अन्य बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में भोरे प्रखंड के जगतौली गांव निवासी मुन्नीलाल चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि मुन्नीलाल चौरसिया सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद उनके कान से तेज खून बहने लगा. घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें इलाज के लिए भवानी छापर पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर

भवानी छापर में डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.

फिलहाल मुन्नीलाल चौरसिया का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

Also Read: बांकीपुर में पवन सिंह और तेजस्वी यादव के काफिले आमने-सामने, BJP-RJD कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी


विज्ञापन
Suresh Rai

लेखक के बारे में

By Suresh Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन