गोपालगंज के मांझा में पंचायतों के नए परिसीमन की प्रक्रिया तेज, 44 कर्मियों को सौंपी गयी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल अधिकारी एवं कमी

मांझा प्रखंड में ग्राम पंचायतों के नए परिसीमन की प्रक्रिया गति पकड़ रही है। बीडीओ वैभव शुक्ला ने संबंधित 44 कर्मियों के साथ बैठक कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का उपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

Gram Panchayat Delimitation: मांझा प्रखंड में ग्राम पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. प्रशासनिक स्तर पर परिसीमन कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव शुक्ला ने परिसीमन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ बैठक की और अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की. बैठक में बीडीओ ने सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिसीमन कार्य की बीडीओ ने की समीक्षा

बैठक के दौरान बीडीओ वैभव शुक्ला ने परिसीमन कार्य में जुटे कर्मियों से अब तक तैयार किये गये आंकड़ों और अभिलेखों की जानकारी ली. उन्होंने कार्य के दौरान सामने आ रही कमियों और समस्याओं पर भी चर्चा की तथा उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया.

बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि परिसीमन से संबंधित सभी आंकड़े पूरी तरह सही और प्रमाणिक होने चाहिए, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. उन्होंने कर्मियों को प्रत्येक जानकारी का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने का निर्देश दिया.

44 कर्मियों को सौंपी गयी है परिसीमन की जिम्मेदारी

बीडीओ ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों का नए सिरे से परिसीमन किया जाना है. इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मांझा प्रखंड में कुल 44 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

परिसीमन कार्य में विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, आवास सहायक, पंचायत सचिव सहित विभिन्न विभागों के अन्य कर्मियों को लगाया गया है. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को अलग-अलग क्षेत्रों और जनगणना इकाइयों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गयी है.

बैठक में शामिल अधिकारी एवं कमी | Prabhat Khabar Network

378 जनगणना इकाइयों की जुटायी जा रही जानकारी

बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मांझा प्रखंड में कुल 378 ईबी यानी जनगणना इकाइयां थीं. परिसीमन की प्रक्रिया के तहत इन सभी जनगणना इकाइयों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.

इसमें जनसंख्या के साथ संबंधित क्षेत्रों की सीमा, चौहद्दी, भौगोलिक स्थिति और अन्य आवश्यक तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है. प्रशासन का उद्देश्य परिसीमन से संबंधित सभी आंकड़ों और अभिलेखों को व्यवस्थित एवं प्रमाणिक तरीके से तैयार करना है.

नौ बिंदुओं पर तैयार किये जा रहे आंकड़े और नक्शे

ग्राम पंचायत परिसीमन के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों को निर्धारित नौ बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी और अभिलेख तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है. कर्मी वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर गांवों और पंचायतों की स्थिति से संबंधित विवरण एकत्र कर रहे हैं.

परिसीमन कार्य के दौरान संबंधित पंचायतों की सीमा, चौहद्दी और भौगोलिक स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाले नक्शे भी तैयार किये जा रहे हैं. इसके अलावा जनसंख्या और जनगणना इकाइयों से संबंधित आंकड़ों का मिलान कर आवश्यक अभिलेख तैयार किये जा रहे हैं.

त्रुटिरहित आंकड़े तैयार करने का निर्देश

बैठक में बीडीओ वैभव शुक्ला ने सभी कर्मियों को परिसीमन कार्य में विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आंकड़े तैयार करने में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक जानकारी का सही ढंग से सत्यापन करने के बाद ही निर्धारित प्रारूप में अभिलेख तैयार किये जाएं.

उन्होंने सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परिसीमन की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन