गोपालगंज के बरौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर, छात्रों ने सीखे गांठ बांधने और टेंट लगाने के गुर

विज्ञापन

छात्रों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक

बघेजी-2 उच्च विद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन अनुशासित और सेवाभावी नागरिक बनाने पर केंद्रित रहा. छात्रों ने गांठें बांधना, टेंट लगाना और प्राथमिक उपचार के गुर सीखे.

विज्ञापन

Scout-Guide Training: बघेजी-2 उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया गया. शिविर में विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं पूरे अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

छात्रों को स्काउट-गाइड के नियमों की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दूसरे दिन मुख्य प्रशिक्षक रवि कुमार ने बच्चों को स्काउट और गाइड के इतिहास, नियमों और प्रतिज्ञा के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने, टेंट लगाने और बिना बर्तनों के भोजन पकाने के तरीके सिखाये गये.

इसके साथ ही बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में वे जरूरतमंदों की मदद कर सकें.

अनुशासन से बनते हैं जिम्मेदार नागरिक : एचएम

विद्यालय के एचएम डॉ. संजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. स्काउट-गाइड से जुड़कर छात्र जीवन में अनुशासन सीखते हैं, जो भविष्य में उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करता है.

दूसरे दिन के प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत सुबह ध्वजारोहण और स्काउट-गाइड प्रार्थना के साथ हुई. इसके बाद बच्चों ने शारीरिक पीटी और मार्च पास्ट का अभ्यास किया.

शिक्षक और छात्र रहे शामिल

प्रशिक्षण में अमीषा वर्णवाल, तरन्नुम, अनु कुमारी, पलक शर्मा, प्रिया यादव, शोभा कुमारी, पुष्पा कुमारी, उर्वशी कुमारी, पूजा, आलिया, श्वेता सिंह, अंशु कुमारी, स्नेहा खरवार, अनुराधा कुमारी, दीपु कुमार, रिशु वर्णवाल, रिशु कुमार, विवेक कुमार, आलोक कुमार, साजिद, अभिनव, अभिषेक सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे.

मौके पर शिक्षक जयप्रकाश राम, सुनील कुमार, शैलेश मांझी, राजेश सिंह, हरिकेश कुमार, अनिल कुमार पासवान सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन